CTET Result 2022 | सीटीईटी रिजल्ट की घोषित हो गई है बड़ी खबर जाने |

0

CTET Result 2022:- सीटीईटी रिजल्ट जारी होने की तिथि की घोषणा कर दी गई है, ऐसे में लाखों की संख्या में अभ्यार्थी अपने अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET). 2021 के परिणाम 15 फरवरी, 2022 को जारी किए जाएंगे ऐसे में शिकायत सम्बन्धित जानकारी के साथ साथ अन्य जरुरी अपडेट इस पोस्ट में उपलब्ध कराया है I सीटेट के पेपर -1 में भाग लेने वाले सफल उम्मीदवार कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। जबकि पेपर -2 में बैठने वाले सफल अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे।

LOGO UP Rojgar Mela 2022 | उत्तर प्रदेश 82 हजार से अधिक युवाओ को मिलेगी नौकरी I

CTET Result 2022 | सीटीईटी रिजल्ट की घोषित हो गई है बड़ी खबर जाने |

LOGORajasthan Primary & Upper Teacher Recruitment 2022 Apply for 32000 Posts

CTET Result 2022

CTET Result 2022 के लिए कुछ निर्देश जारी किए गए है. जिसे आयोग की आधिकारिक वेबसाईट ctetnic.in पर जारी कर दिया गया है। 60 प्रतिशत लाने वाले अभ्यार्थीयो को आजीवन शिक्षक पात्रता के लिए एलिजिबल माना जाएगा तथा परीक्षा के रिजल्ट के पूर्व आभ्यार्थीयों को अपना Roll Number & ID Password की खोज करके रखनी आवश्यक है, जिसके बाद ही आपको रिजल्ट दिखेगा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) सीटीईटी 2021 का परिणाम 15 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन मोड में जारी करेगा. जो उम्मीदवार सीटीईटी परीक्षा 2021 में उपस्थित होंगे, वे सीटीईटी परिणाम 2021 सीटीईटी रोल नंबर की मदद से देख सकते हैं. इस लेख में हम आपको सीबीएसई सीटीईटी परिणाम 2021 की जानकारी देने वाले हैं कि कैसे आप सीटेट 2021 रिजल्ट और स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं I

CTET Result Check कैसे करें ?

CTET Result 2022

CTET Result Check And Download Process Step by Step प्रक्रिया को ध्यान देना जरूरी है. नीचे दिए गए बिन्दुओ की मदद से आप बड़ी आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in. पर जाएं।
  2. CTET December 2021″ लिंक पर क्लिक करें।
  3. मांगी गई जानकारी भरें।
  4. अपने रोल नंबर और जन्मतिथि का प्रयोग कर के लॉगिन करें।
  5. रिजल्ट आपके सामने होगा।
  6. इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

CTET स्कोरकार्ड में किन विवरणों का उल्लेख किया गया है ?

CTET स्कोरकार्ड में नीचे दी गई जानकारी है-

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • पिता का नाम
  • माता का नाम
  • श्रेणी
  • विषय
  • परीक्षा योग्यता स्थिति
  • सीटीईटी परीक्षा के प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक
  • सीटीईटी में कुल स्कोर
  • सीटीईटी योग्यता अंक 2021

सीटीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 60 प्रतिशत कुल (अर्थात 150 में से 90 अंक) लाने की आवश्यकता है. सीटीईटी अर्हक अंक के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को ही इस शिक्षक पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण माना जाएगा.

CTET 2021 Result FAQs

प्रश्न1: सीटीईटी का परिणाम कब घोषित किया जाता है ?

उत्तर: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 15 फरवरी, 2022 के करीब सीटीईटी परिणाम घोषित किया जा सकता है.

प्रश्न2: CTET की मार्कशीट किसे दी जाती है?

उत्तर: सीटीईटी परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवारों को सीटीईटी मार्कशीट दी जाती है.

प्रश्न3: CTET पात्रता प्रमाणपत्र किसे दिया जाता है?

उत्तर: सीटीईटी परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत कुल अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों को सीटीईटी पात्रता प्रमाण पत्र जारी किया जाता है.

प्रश्न4. उम्मीदवारों को सीटीईटी पात्रता प्रमाणपत्र कब भेजा जाता है?

उत्तर: CTET की मार्कशीट, साथ ही पात्रता प्रमाण पत्र, CTET परिणाम घोषित होने के एक महीने बाद उम्मीदवारों को भेजा जाता है.

प्रश्न5: मैं सीटीईटी परिणाम 2021 की जांच कैसे कर सकता हूं?

उत्तर: जो उम्मीदवार सीटीईटी 2021 परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे रोल नंबर के साथ अपने पंजीकृत खातों में लॉग इन करके आधिकारिक वेबसाइट से अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं.

प्रश्न6: सीटीईटी पात्रता प्रमाण पत्र की वैधता क्या है?

उत्तर: सीटीईटी 2021 पात्रता प्रमाण पत्र आजीवन वैध है.

प्रश्न7: सीटीईटी परिणाम 2021 कहाँ सेव किया जाएगा?

उत्तर: सीटीईटी परिणाम उन उम्मीदवारों के डिजिलॉकर खाते में सेव किया जाता है जिन्होंने परीक्षा उत्तीर्ण की है. योग्य उम्मीदवारों के प्रमाण पत्र के साथ परिणाम डिजीलॉकर में डिजिटल प्रारूप में उपलब्ध होगा.

प्रश्न8: क्या सीटीईटी परिणाम के पुनर्मूल्यांकन या पुन: जांच का कोई प्रावधान है?

उत्तर: सीबीएसई के नियम के अनुसार, सीटीईटी परिणाम के पुनर्मूल्यांकन या पुन: जांच का कोई प्रावधान नहीं है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!